आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को खुद को I.N.D.I.A ब्लॉक से अलग कर लिया। सांसद संजय सिंह ने कहा कि AAO अब विपक्षी गठबंधन का हिस्सा नहीं है। उन्होंने गठबंधन का नेतृत्व करने में कांग्रेस पार्टी की भूमिका पर सवाल उठाए। संजय ने कहा- यह कोई बच्चों का खेल नहीं है। क्या उन्होंने लोकसभा चुनावों के बाद कोई बैठक की। क्या I.N.D.I.A ब्लॉक का विस्तार करने की कोई पहल हुई। यह टिप्पणी 19 जुलाई को होने वाली I.N.D.I.A ब्लॉक पार्टियों के नेताओं की बैठक से पहले आई है। यह मीटिंग संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले हो रही है। I.N.D.I.A ब्लॉक की पिछली औपचारिक बैठक 5 जून 2024 को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर हुई थी। इसमें 21 पार्टियां शामिल हुई थीं। 13 महीने बाद हो रही विपक्षी गठबंधन की बैठक देश की राजनीतिक स्थिति पर संयुक्त रूप से विचार-विमर्श के लिए विपक्षी पार्टियों के गठबंधन की बैठक 13 महीने के लंबे अंतराल के बाद हो रही है। संजय ने कहा- आप ने अपना रुख साफ कर दिया है। I.N.D.I.A ब्लॉक (2024) लोकसभा चुनावों के लिए बना। हमने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और गुजरात विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़े। अब हम बिहार चुनाव भी अकेले लड़ेंगे। AAP ब्लॉक का हिस्सा नहीं है। हमने हमेशा एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाई है। हम मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाएंगे। केजरीवाल भी बोल चुके- कोई गठबंधन नहीं सरकार के विरोध में AAP की भूमिका पर संजय सिंह ने कहा कि पार्टी हमेशा से ही BJP का विरोध करती रही है। उन्होंने कहा- “हम पूरी ताकत से ऐसा करेंगे। भारत जो चाहे कर सकता है। गुजरात में विसावदर विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद, केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनके वोट काटकर उनकी पार्टी को हराने के लिए कांग्रेस को भेजा था। केजरीवाल ने इस महीने की शुरुआत में कहा था, “जब कांग्रेस विफल हुई, तो भाजपा ने उसे फटकार भी लगाई। I.N.D.I.A ब्लॉक केवल लोकसभा चुनावों के लिए था। अब, हमारी तरफ से कोई गठबंधन नहीं है।” I.N.D.I.A ब्लॉक में आम आदमी और कांग्रेस के बीच कब क्या हुआ… ये खबर भी पढ़ें… केजरीवाल का ऐलान- बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP: अब कांग्रेस से गठबंधन नहीं, INDIA अलायंस लोकसभा के लिए था आम आदमी पार्टी (AAP) बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अहमदाबाद में कहा, I.N.D.I.A. गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था। अब हमारा किसी से कोई गठबंधन नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के विसावदर उपचुनाव में हमने कांग्रेस से अलग लड़कर तीन गुना ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। पढ़ें पूरी खबर…
You can share this post!
