अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को एक बार फिर से ब्रिक्स देशों को चेतावनी दी कि अगर वे अमेरिका के खिलाफ काम करेंगे तो उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने खास तौर पर ब्रिक्स समूह के सदस्य देशों से होने वाले आयात पर 10% टैरिफ लगाने की बात दोहराई। ट्रम्प ने कहा, जब मैंने पहली बार ब्रिक्स ग्रुप के बारे में सुना- छह देश हैं इसमें… मैंने उन पर बहुत सख्ती से कार्रवाई की। अगर यह समूह कभी भी मजबूत तरीके से सामने आता है तो यह बहुत जल्द खत्म हो जाएगा। ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि ब्रिक्स देशों की डॉलर को चुनौती देने की कोशिशें नाकाम हो रही हैं। उन्होंने कहा, ब्रिक्स नाम का एक छोटा समूह है, जो अब तेजी से कमजोर पड़ रहा है। इस बार ट्रम्प ने अपने भाषण में किसी देश का नाम तो नहीं लिया, लेकिन कहा कि हम किसी को भी अपने साथ खेलने की इजाजत नहीं दे सकते। इसके साथ ही ट्रम्प ने यह भी दोहराया कि वे अमेरिकी डॉलर को वैश्विक रिजर्व करेंसी बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि डॉलर का दर्जा छिनना किसी विश्व युद्ध को हारने जैसा होगा। हम डॉलर को गिरने नहीं देंगे। अगर डॉलर ने अपनी वैश्विक रिजर्व करेंसी की हैसियत खो दी तो वो ऐसा होगा जैसे हम विश्व युद्ध हार गए हों। उन्होंने यह भी साफ किया कि वे अमेरिका में डिजिटल डॉलर जैसी किसी भी केंद्रीय बैंक की डिजिटल मुद्रा (CBDC) को लागू नहीं होने देंगे। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… अमेरिका ने कहा- इजराइल और सीरिया में सीजफायर पर सहमति, 300 से ज्यादा की मौत के बाद फैसला अमेरिका ने शुक्रवार को इजराइल और सीरिया के बीच सीफायर पर सहमति होने की बात कही है। सीरिया के दक्षिणी इलाके स्वेदा में पिछले 6 दिनों से शिया ड्रूज और सुन्नी बेदोईन समुदाय के बीच जारी हिंसा में 300 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। यह झड़पें रविवार को तब शुरू हुईं जब स्वेदा में बेदोइन समुदाय के कुछ लोगों ने एक ड्रूज पर हमला करके उसे लूट लिया। इसके बाद ड्रूज मिलिशिया और बेडोइन ग्रुप्स के बीच झड़प शुरू हो गई। इसे रोकने के लिए सरकार ने सेना भेजी, जिससे नाराज होकर इजराइल ने सीरिया पर हमले शुरू कर दिया था। इजराइल का कहना था कि वह ड्रूज समुदाय की रक्षा करना चाहता है। यह समुदाय एक छोटा लेकिन असरदार अल्पसंख्यक समूह है, जो सीरिया के अलावा लेबनान और इजराइल में भी रहता है। तुर्की में अमेरिका के राजदूत टॉम बैरक ने सोशल मीडिया पर बताया कि इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने अमेरिका के समर्थन से युद्धविराम को मंजूरी दी है। इस फैसले में तुर्की, जॉर्डन और कुछ अन्य देशों ने भी मदद की। EU ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाए, गुजरात की वाडीनार रिफाइनरी शामिल यूरोपीय संघ (EU) ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को लेकर रूस पर प्रतिबंधों के एक नए पैकेज की घोषणा की है। इसमें गुजरात स्थित नायरा एनर्जी की वाडीनार रिफाइनरी का भी नाम शामिल है , जिसमें रूसी ऊर्जा कंपनी रोसनेफ्ट की बड़ी हिस्सेदारी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत किसी भी एकतरफा प्रतिबंधों को नहीं मानता। भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा को बहुत महत्व देता है, ताकि देशवासियों की बुनियादी जरूरतें पूरी हो सकें। उन्होंने कहा कि ऊर्जा व्यापार में दोहरे मापदंड नहीं होने चाहिए। EU ने रूस से आने वाले रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों पर रोक लगाई है और तेल की कीमतों की अधिकतम मूल्य को और कम किया है। साथ ही, 105 और शैडो फ्लीट जहाजों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। EU की विदेश नीति प्रमुख काजा कैलास ने इसे अब तक का सबसे मजबूत प्रतिबंध पैकेज बताया। जायसवाल ने कहा कि भारत एक जिम्मेदार देश है और अपने कानूनी दायित्वों को पूरी तरह निभाता है। अमेरिकी न्याय विभाग ने जेफ्री एपस्टीन मामले में ग्रैंड जूरी के दस्तावेज सार्वजनिक करने को कहा अमेरिकी न्याय विभाग ने शुक्रवार को जेफ्री एपस्टीन मामले में ग्रैंड जूरी के दस्तावेजों को सार्वजनिक करने को कहा है। यह आदेश ऐसे समय में आया है जब प्रशासन पर एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों को छिपाने का आरोप लग रहा है। उप अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने अदालत में याचिका दायर कर एपस्टीन की जांच और ब्रिटिश सोशलाइट गिस्लेन मैक्सवेल के सबूत रिकॉर्ड जारी करने की मांग की है। इससे कुछ दिन पहले ही न्याय विभाग ने कहा था कि वह एपस्टीन से जुड़े और सबूत जारी नहीं करेगा। इस फैसले पर ट्रम्प के समर्थकों सहित कई लोगों ने नाराजगी जताई थी। अमेरिकी संसद के स्पीकर माइक जॉनसन के जेफ्री एप्सटीन से जुड़े दस्तावेज सामने लाने की मांग के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने अटॉनी जनरल पाम बॉन्डी से विश्वसनीय जानकारी सार्वजनिक करने को कहा था । हालांकि, पहले ट्रम्प ने कहा था कि एप्सटीन का मामला अब पुराना है और देश को आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बॉन्डी का समर्थन करते हुए कहा कि वह जो दस्तावेज ठीक समझें, उन्हें जारी कर सकती हैं। बॉन्डी ने एप्सटीन पर सवालों से बचते हुए कहा था कि उनका ध्यान ड्रग्स और मानव तस्करी जैसे बड़े मुद्दों पर है। एप्सटीन एक फाइनेंसर थे, जिन्होंने 2019 में जेल में आत्महत्या कर ली थी। उन पर सेक्स ट्रैफिकिंग के गंभीर आरोप थे। ट्रम्प ने कहा- मुझे लगता है सच में पांच जेट गिरे थे, भारत-पाकिस्तान संघर्ष रोकने का फिर दावा किया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को फिर से भारत पाकिस्तान संघर्ष को रोकने का झूठा दावा किया ।
ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने व्यापार समझौते की सहायता से तनाव को रोका। उन्होंने कहा- हमने कई युद्ध रोके और ये गंभीर युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे थे। वहां से विमानों को मार गिराया जा रहा था। मुझे लगता है कि वास्तव में पांच जेट मार गिराए गए थे। ये दो गंभीर परमाणु संपन्न देश हैं, और वे एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। इससे पहले सोमवार को ट्रम्प ने अपने इस दावे को दोहराया था कि उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद हाल ही में भारत – पाकिस्तान संघर्ष को बढ़ने से रोक दिया था ।
ट्रम्प ने ये टिप्पणियां नाटो के महासचिव मार्क रूट के साथ अपनी बैठक के दौरान कीं। ट्रम्प ने कहा, “हम युद्धों को निपटाने में बहुत सफल रहे हैं।” उन्होंने व्यापार को लाभ के रूप में इस्तेमाल करने की अपनी रणनीति की ओर इशारा करते हुए कहा, “हमने व्यापार के माध्यम से ऐसा किया। मैंने कहा था कि जब तक आप इस मामले को सुलझा नहीं लेते, हम आपसे व्यापार के बारे में बात नहीं करेंगे, और उन्होंने ऐसा किया।”
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- सहयोग व स्वयंसिद्धा फाउंडेशन की मानवीय पहल: शासकीय प्राथमिक शाला तारबहार में बच्चों को किया स्वेटर वितरण
- समाज कल्याण योजनाओं से छत्तीसगढ़ में लाखों लोग लाभान्वित, दिव्यांग, बुजुर्ग और महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल
- राठौर क्षत्रिय समाज का प्रादेशिक चुनाव अधिवेशन : एकता और निर्विरोध नेतृत्व का ऐतिहासिक संदेश
- छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट
- सिम्स में चिकित्सकों के साथ हुई घटना पर आपात बैठक, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
