बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संगठन विस्तार और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया है। इसी कड़ी में भाजयुमो बिलासपुर शहर के जिला उपाध्यक्ष महर्षि बाजपेयी को बिलासपुर मध्य मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन ने उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

महर्षि बाजपेयी लंबे समय से भाजपा और भाजयुमो के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। सामाजिक अभियानों, संगठनात्मक कार्यक्रमों और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर महर्षि बाजपेयी ने बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता सहित प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए मध्य मंडल में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना, युवाओं को पार्टी से जोड़ना और केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बिलासपुर मध्य मंडल में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *