छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आतुरगांव में एक कार पुल से जा टकराई, हादसे में 4 दोस्त जिंदा जल गए। 18 जुलाई की रात 1 बजे नेशनल हाईवे 30 पर यह हादसा हुआ। स्विफ्ट डिजायर कार में 6 युवक सवार थे, इनमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है सभी मूरवैंड से कांकेर की तरफ जा रहे थे। आतुरगांव के पास पुल निर्माण के कारण सड़क डायवर्ट की गई है। तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर कार को नियंत्रित नहीं कर सका और पुल की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। वहीं, युवकों के नशे में होने की भी बात सामने आई है। पहले हादसे से जुड़ी तस्वीर देखिए नशे में थे कार सवार युवक कार कांकेर में शांति नगर निवासी प्रशांत सिन्हा की थी। जिसका ड्राइवर युवराज सोरी था। सुबह वह गाड़ी बुकिंग पर ले गया था, फिर रात को मालिक को बिना बताए वो कार ले गया। अस्पताल में भर्ती 2 घायल नशे में पाए गए। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि सभी पार्टी मनाने कांकेर से केशकाल गए थे केशकाल से लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। टक्कर के बाद कार में फंस गए थे 4 युवक 2 युवक किसी तरह कार से बाहर निकल गए। 4 युवक कार में फंस गए और आग में जलकर उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घायलों का इलाज जारी एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है। ……………………… सड़क हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… कोरबा में जिंदा जला ड्राइवर:तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई, शॉर्ट सर्किट से लगी आग; चालक की जलकर मौत छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक कार चालक जिंदा जल गया। पेंड्रा कटघोरा मुख्य मार्ग पर कारीमाठी मोड़ के पास हादसा हुआ। जहां बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई और शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई जिसमें बैठा ड्राइवर बाहर नहीं निकल सका और बुरी तरह झुलस गया। पढ़ें पूरी खबर…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *