‘अगर मेरी मौत हुई तो इसके लिए PCP और डेंटल मेडिकल के टीचर जिम्मेदार होंगे। महेंद्र सर और शैरी मैम मेरी मौत के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, मुझे अपमानित किया। उनकी वजह से लंबे समय से डिप्रेशन में हूं। मैं चाहती हूं कि उन्हें भी यही सब सहना पड़े। सॉरी… मैं अब और नहीं जी सकती।’ ये बातें ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी की छात्रा ज्योति शर्मा ने अपने सुसाइड नोट में लिखीं। शुक्रवार शाम 7 बजे उसने फांसी लगाकर जान दे दी। गर्ल्स हॉस्टल मंडेला की 12वीं मंजिल पर कमरे में पंखे से छात्रा का शव लटका मिला। घटना का पता उस वक्त चला, जब साथी छात्रा रूम के पास गई। देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया, फिर उसने पुलिस और वॉर्डन को सूचना दी। जैसे ही ज्योति के सुसाइड की खबर फैली, छात्र-छात्राएं इकट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे। उन्होंने जुलूस निकालकर यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस से छात्रों की नोकझोंक भी हुई। उधर, छात्रा ने सुसाइड नोट में जिन दो शिक्षकों महेंद्र और शैरी पर आरोप लगाया है, यूनिवर्सिटी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है। ग्रेटर नोएडा के एडिशनल DCP सुधीर कुमार ने बताया- परिजन की तहरीर के आधार पर दो लोगों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 3 तस्वीरें देखिए- जानिए पूरा मामला बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी यानी BDS सेकेंड ईयर की 21 साल की ज्योति शर्मा गुरुग्राम के ब्लॉक-सी, अशोक विहार, गली नंबर-B6 की रहने वाली थी। उसका एक भाई और एक बहन हैं। पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। छात्रों के मुताबिक, हॉस्टल के 12वें फ्लोर में ज्योति के साथ 3 और छात्राएं रहती हैं। शुक्रवार शाम ज्योति कमरे में अकेली थी। साथी छात्राएं बाहर गई थीं। शाम करीब 7 बजे एक छात्रा आई। उसने देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसके दो बार धक्का देने से दरवाजा खुल गया। देखा तो ज्योति फंदे पर लटकी थी, फिर उसने वार्डन और अन्य स्टूडेंट्स को इसकी सूचना दी। अब पढ़िए विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने क्या बताया…
ज्योति को 3 दिन डिपार्टमेंट से भगाया गया
छात्रों ने बताया- ज्योति पर एक फर्जी साइन करने का आरोप लगाया गया था, जिससे वह काफी परेशान चल रही थी। गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को लगातार तीन दिन उसे PCP (प्री क्लिनिकल प्रोस्थोडॉट) डिपार्टमेंट से भगा दिया गया। फाइल HOD को दी गई थी। HOD सर ने कहा था- अपने पैरेंट्स को बुलाओ, तुमने फाइल पर खुद ही साइन कर दिए। सोमवार को उसके माता-पिता आए, तब जाकर ज्योति को उसकी फाइल वापस मिली। शुक्रवार शाम को वह बहुत रो रही थी। उसे फेल करने की धमकी दी जा रही थी। छात्र बोले-इतना टॉर्चर कैसे झेले कोई? वार्डन ने सुसाइड नोट छिपा लिया था
एक छात्रा ने बताया-ज्योति हमारी बैचमेट थी। जब हम लोग खाना खा रहे थे, तभी खबर मिली कि उसने सुसाइड कर लिया। वार्डन ने उसका सुसाइड नोट छिपा लिया था। शुक्रवार शाम को ज्योति हमसे मिली थी और बहुत परेशान लग रही थी। चादर में लपेट कर ले गए, पल्स नहीं चेक करने दी
छात्र निर्मल कुमार ने कहा- मुझे दोस्तों से सूचना मिली कि ज्योति ने सुसाइड कर लिया। जब मैं हॉस्टल पहुंचा, तो सिर्फ एक एम्बुलेंस खड़ी थी। पता चला कि ज्योति को एक चादर में लपेटकर ले जाया गया। हमारे इंटर्न ने उसकी पल्स चेक करनी चाही, लेकिन उन्हें छूने तक नहीं दिया गया। वार्डन भी दूरी बनाए हुए थे। छात्रा बोली- यहां न सिक्योरिटी अच्छी, न खाना
छात्रा नव्या ने कहा-मैं ज्योति के माता-पिता के साथ अस्पताल गई थी। वहां देखा कि ज्योति का पूरा शरीर नीला पड़ चुका था। वार्डन बिल्कुल रिस्पॉन्स नहीं कर रहा था। इस शारदा यूनिवर्सिटी में न सुरक्षा अच्छी है, न भोजन की व्यवस्था। शारदा फैकल्टी हाय-हाय…के नारे लगाए
यूनिवर्सिटी के गेट पर शनिवार सुबह छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। शारदा फैकल्टी हाय-हाय… पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद… छात्रों पर लाठीचार्ज बंद करो… छात्र एकता जिंदाबाद… न्याय दो, न्याय दो… जैसी नारेबाजी कर रहे हैं। मां बोली- जब तक यूनिवर्सिटी सीज नहीं होती, धरना जारी रहेगा मां ने कहा- आज यहां धरने से हम तब तक नहीं उठेंगे, जब तक मुझे इंसाफ नहीं मिलेगा। जब तक ये यूनिवर्सिटी सीज नहीं होती, हम यहां से नहीं जाएंगे। मेरी बेटी को मारकर लटकाया गया है। बेटी डिप्रेशन में थी। कल पूरे दिन बेटी से हम लोगों की कोई बात नहीं हुई। रोज कॉलेज से लौटने पर 4 बजे फोन करती थी। कल मैंने बेटी को फोन किया तो उसकी कॉल रिसीव नहीं हुई। बिना पुलिस के आए बेटी को फंदे से उतार लिया। इस कॉलेज में BDS के 100 बच्चे हैं। सब बच्चों का यही कहना है कि हमें यहां नहीं पढ़ना। बच्चों ने भी अपने पैरेंट्स को बुला लिया है। बच्चों का कहना है कि हम पैरेंट्स के साथ घर चले जाएंगे।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- सहयोग व स्वयंसिद्धा फाउंडेशन की मानवीय पहल: शासकीय प्राथमिक शाला तारबहार में बच्चों को किया स्वेटर वितरण
- समाज कल्याण योजनाओं से छत्तीसगढ़ में लाखों लोग लाभान्वित, दिव्यांग, बुजुर्ग और महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल
- राठौर क्षत्रिय समाज का प्रादेशिक चुनाव अधिवेशन : एकता और निर्विरोध नेतृत्व का ऐतिहासिक संदेश
- छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट
- सिम्स में चिकित्सकों के साथ हुई घटना पर आपात बैठक, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
