भारत के इंग्लैंड दौरे पर बार-बार अंपायर्स का बॉल चेंज चर्चा में रहा। लॉर्ड्स टेस्ट में भी बार-बार गेंद बदलनी पड़ी, क्योंकि पुरानी गेंदें जल्दी खराब हो रही थीं। लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में तो भारतीय टीम द्वारा 80 ओवर के बाद ली गई नई गेंद 10 ओवर बाद ही खराब हो गई थी। वहीं, इसके बदले दी गई दूसरी गेंद को भी 8 ओवर बाद दोबारा बदलना पड़ा। इंग्लैंड की 112.3 ओवर की पारी में कुल पांच बार गेंदें बदली गई थीं। भारतीय कप्तान शुभमन गिल, उप कप्तान ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी रिप्लेसमेंट बॉल से नाराज दिखे। क्या आप जानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में बॉल बदलने के नियम क्या हैं। टेस्ट में बॉल किन-किन परिस्थितियों में बदली जा सकती है और बॉल को कैसे जांचते हैं…जैसे सवालों के जवाब हमने पूर्व BCCI पैनल अंपायर राजीव रिसोड़कर से जाने। राजीव एक टेस्ट मैच में फोर्थ अंपायर रह चुके हैं। इतना ही नहीं, वे 3 विमेंस वनडे मैच में अंपायरिंग कर चुके हैं। राजीव ने 200 से ज्यादा डोमेस्टिक मैचों में अंपायरिंग की है। टेस्ट में बॉल बदलने के नियम सवाल-1: टेस्ट क्रिकेट में बॉल किन-किन परिस्थितियों में बदली जा सकती है?
टेस्ट क्रिकेट में 4 परिस्थितियों में गेंद को बदला जा सकता है। बॉल टैम्परिंग के मामले में अगर अंपायर गेंद खराब करने वाले फील्डर को पहचान ले, तो रिप्लेसमेंट बॉल का चयन पिच पर खेल रहे बल्लेबाज करते हैं। इसमें विपक्षी टीम को 5 रन पेनल्टी के रूप में मिलते हैं। सवाल-2: अंपायर बॉल की क्वालिटी कैसे जांचते हैं?
फील्ड अंपायर मैच के दौरान बॉल को बार-बार चेक करते रहते हैं। वे ओवर पूरा होने, विकेट गिरने और बॉल बाउंड्री के बाहर जाने के बाद गेंद को चेक करते हैं। बैटिंग या बॉलिंग टीम के अनुरोध या फिर अंपायर खुद से बॉल को जांच सकते हैं। गेंद के आकार (शेप) का पता लगाने के गेज टेस्ट किया जाता है। इस टेस्ट में गेंद को रिंग से गुजारा जाता है। गेज में 2 रिंग होती हैं। दोनों के साइज ICC के मापदंड के अनुसार होते हैं। एक का साइज बड़ा और दूसरे का छोटा होता है। अगर गेंद एक रिंग से गुजरती है, लेकिन दूसरी से नहीं, तो वह गेज टेस्ट में पास मानी जाती है। वहीं, इसके उलट गेंद दोनों रिंग से गुजर जाती है, तो इसे गेज टेस्ट में फेल माना जाता है, क्योंकि गेंद का आकार तय मानक से बड़ा और छोटा नहीं हो सकता है। सवाल-3: टेस्ट क्रिकेट में बॉल बदलने के नियम क्या हैं?
टेस्ट क्रिकेट में पारी की शुरुआत नई गेंद से होती है। 80 ओवर का खेल होने के बाद गेंदबाजी टीम का कप्तान नई बॉल की मांग कर सकता है। हर पारी के बाद नई गेंद यूज होगी। सवाल-4: रिप्लेसमेंट बॉल कहां से आती है, इनका रखरखाव कैसे होता है, बॉल लाइब्रेरी क्या है?
रिप्लेसमेंट बॉल ‘बॉल लाइब्रेरी’ से लाई जाती है, जो फोर्थ अंपायर के पास रहती है। इसमें फोर्थ अंपायर पुरानी बॉल को रखते हैं। जो पिछले टेस्ट मैचों में उपयोग में लाई जा चुकी हैं। साथ ही होस्ट एसोसिएशन भी पुरानी बॉल देते हैं। बॉल की कमी होने पर फोर्थ अंपायर दोनों टीमों से प्रैक्टिस बॉल भी मांग सकते हैं। बॉल को लाइब्रेरी में शामिल करने से पहले चौथा अंपायर हर गेंद को एक विशेष उपकरण (गोलाई नापने वाली रिंग) से जांचता है। लाइब्रेरी में कितनी बॉल रखी जानी हैं, यह चौथा अंपायर जरूरत के हिसाब से तय करता है। उदाहरण के लिए इंग्लैंड दौरे पर बॉल ज्यादा खराब हो रही हैं, तो वहां लाइब्रेरी पर रखी गई बॉल की संख्या ज्यादा होगी। अगर बॉल कम खराब हो रही हैं, तो संख्या कम होगी। भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में आमतौर पर 20 तक विकल्प रखे जाते हैं, लेकिन कुछ देशों में 6-12 ही होते हैं। सवाल-5: क्या पहले जैसी रिप्लेसमेंट गेंद मिलना मुमकिन है?
बिलकुल नहीं, एकदम वैसी ही गेंद मिलना संभव नहीं होता। अंपायर कोशिश करते हैं कि जो गेंद बदली जा रही है, उसी जैसी रिप्लेसमेंट गेंद मिले। यह ज्यादा पुरानी भी हो सकती है और कुछ नई भी। एक 60 ओवर पुरानी गेंद किसी सूखी पिच पर 30 ओवर पुरानी गेंद का विकल्प बन सकती है। लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम के साथ यही हुआ था, जब टीम इंडिया ने इंग्लिश पारी के कुछ ही ओवर के बाद गेंद बदलने की मांग की दी। नई बॉल गेज टेस्ट में फेल हो गई और भारत को पुरानी बॉल मिल गई। कप्तान गिल और सिराज इसी बात से नाखुश थे। जैसे लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन सुबह गेंद डी-शेप हो गई थी। लेकिन, स्विंग कर रही थी। अगर भारत खुद बदलाव की मांग न करता, तो गेंद नहीं बदलती। सवाल-6: रिप्लेसमेंट बॉल का चयन कौन करता है?
यह अधिकार फील्ड अंपायर्स का होता है। फील्ड अंपायर बैटर्स और गेंदबाजी टीम के कप्तान और गेंदबाज की मौजूदगी में रिप्लेसमेंट बॉल का चयन करता है। सवाल-7 : क्या अंपायर गेंद को खुद बदल सकते हैं?
हां, अगर अंपायर खुद गेंद को बदल सकता है। वह समय-समय पर बॉल को जांचता भी रहता है। अगर फील्ड अंपायर को लगता है कि बॉल खराब हो गई या फिर इसके साथ छेड़छोड़ हुई है तो अंपायर गेंद चेंज कर सकता है। इसमें गेंदबाज या कप्तान की सहमति जरूरी नहीं है। हालांकि यह बहुत कम होता है। सवाल-8: गेंदबाजी टीम किन परिस्थितियों में गेंद बदलने की मांग कर सकते हैं?
गेंदबाजी टीम बॉल खराब होने और डी-शेप होने की स्थिति में फील्ड अंपायर से बॉल बदलने की मांग कर सकता है। प्लेयर्स के कहने पर अंपायर बॉल की क्वालिटी जांचता है और फैसला लेता है कि बॉल बदली है या नहीं। सवाल-9: किसी मैच में उपयोग की गई बॉल का क्या करते हैं?
मैच समाप्त होने के बाद यूज की गई बॉल को अन्य मैचों की रिप्लेसमेंट बॉल के रूप में यूज करते हैं। सवाल-10 : क्या किसी देश में किसी खास ब्रांड की गेंद यूज करने का नियम है या फिर विजटिंग टीम अपनी पसंदी की बॉल यूज कर सकती है?
बॉल के इस्तेमाल को लेकर ICC के कोई खास दिशा-निर्देश नहीं हैं। सभी देश अपनी कंडीशन के लिहाज से बॉल का इस्तेमाल करते हैं। भारत में SG, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज में ड्यूक, जबकि अन्य देशों में कूकाबुरा बॉल का इस्तेमाल किया जाता है। किसी देश में किस ब्रांड का इस्तेमाल किया जाना है। यह उस देश का क्रिकेट बोर्ड तय करता है। इस पर विजटिंग टीम सवाल नहीं कर सकती है।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- सहयोग व स्वयंसिद्धा फाउंडेशन की मानवीय पहल: शासकीय प्राथमिक शाला तारबहार में बच्चों को किया स्वेटर वितरण
- समाज कल्याण योजनाओं से छत्तीसगढ़ में लाखों लोग लाभान्वित, दिव्यांग, बुजुर्ग और महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल
- राठौर क्षत्रिय समाज का प्रादेशिक चुनाव अधिवेशन : एकता और निर्विरोध नेतृत्व का ऐतिहासिक संदेश
- छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट
- सिम्स में चिकित्सकों के साथ हुई घटना पर आपात बैठक, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
