‘मैं दिव्या के साथ रहना चाहता हूं, मैं उसे तलाक देना नहीं चाहता। मेरी तरफ से कोई दिक्कत नहीं है। अलग रहने का फैसला दिव्या का है। मैं अपना पक्ष रखूंगा तो भी मेरी कोई सुनवाई नहीं होगी। क्योंकि मैं एक पुरुष हूं।’ ये बातें इंटरनेशनल रेसलर दिव्या काकरान के पति नेशनल बॉडी बिल्डर सचिन सिंह ने ‘दैनिक भास्कर’ से कहीं। उन्होंने कहा- ‘लड़कों की कोई सुनवाई नहीं होती। इसलिए कुछ कहने या बोलने से फायदा नहीं है। हालांकि अभी तक हम दोनों में से किसी ने भी तलाक के लिए केस फाइल नहीं किया है। पढ़िए एक्सक्लूसिव बातचीत… सवाल : दिव्या ने अलग होने का मैसेज पोस्ट किया, क्या कारण था?
जवाब : दिव्या ने अलग रहने का मैसेज पोस्ट किया है, ये उसकी मर्जी है ‘विदाउट एनी रीजन’। वो कहती है कि उसे मेरे साथ नहीं रहना, तो नहीं रहना…। वो अभी चंडीगढ़ में अपनी किसी सहेली के साथ रह रही है। शुरू से ही वो उनके साथ पिछले 10 साल से रह रही है। मैं दबाव देकर उससे ये नहीं कह सकता कि उसे मेरे साथ रहना पड़ेगा। दिव्या ने ये फैसला क्यों लिया, सोशल मीडिया पर क्यों ये सब पोस्ट की, ये भी मैं नहीं बता सकता। मैंने तो कुछ पोस्ट नहीं किया। सवाल : आपने भी उनके साथ की फोटो हटाई?
जवाब : उन्होंने अपने सोशल मीडिया से हमारी तस्वीरें हटा लीं तो मैंने भी उन तस्वीरों को हटा दिया है। अपने पिता से ही वो इस बारे में सब बात करती हैं। शादी के बाद वो मेरी फैमिली के साथ दो-तीन दिन ही रही हैं। वो दिल्ली रहती थीं, फिर मेरठ में हम दोनों ही साथ रहते थे। हमारे साथ हमारी फैमिली नहीं रहती थी। सवाल : आपको क्या लगता है, ऐसा क्यों हुआ?
जवाब : हमारे बीच कुछ गलत है, ये मुझे नहीं लगता। कुछ बिगड़ रहा है, ये भी मुझे समझ नहीं आता। ये दिव्या की पर्सनल चॉइस है। हमारी अरेंज मैरिज हुई थी। शादी से पहले मैंने उससे कभी बात नहीं की थी, न ही हमने एक दूसरे को देखा था। मेरे पिताजी और दिव्या के पिताजी दोनों पुराने मित्र हैं। उन्होंने ही हमारी शादी कराई थी। वो अपने पेरेंट्स से ही सारी बात करती हैं। सवाल : किसी ने डायवोर्स फाइल नहीं किया
जवाब : अभी तो हम दोनों में से किसी ने डायवोर्स फाइल नहीं किया है। बस उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। हमारे बीच कोई झगड़ा नहीं है। सवाल : आपको क्या लगता है कि दिव्या के जिंदगी में क्या चल रहा?
जवाब : जो नायब तहसीलदार हो, अपने आप में नेम, फेम हो, कौन नहीं शादी करेगा। उसके लिए लड़कों की कमी है क्या? बड़ा फैसला मेरे लिए हो सकता है। लेकिन, सामने वाले के लिए नहीं हैं। उसके लिए 100 ऑप्शन हैं। उनकी जिंदगी में कोई है या नहीं, इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता। सवाल : आपके जीवन पर इसका क्या असर होगा?
जवाब : मैं अपनी बात कहूं तो मैं जिससे एक बार जुड़ता हूं, जिंदगी भर उसी से जुड़ा रहता हूं। एक मेरा डॉगी था, जिसको गुजरे हुए तीन से चार महीने हो चुके। लेकिन, आज भी मुझे उसकी याद आती है। वो मेरी हर प्रोफाइल फोटो में वो डॉगी है। जिसको हमने अपना लिया तो अपना लिया। अपनाने से पहले सोचना था। लेकिन, अब किसी और के बारे में नहीं सोच सकता। मैं और मेरी फैमिली ऐसी नहीं है। अपना स्तर ऐसा नहीं कि आज यहां, कल वहां। अकेले रहना पसंद है, लेकिन ये सब नहीं। सवाल : आपने क्या उनके शोहरत देखकर प्यार किया?
जवाब : निस्वार्थ शादी की है, निस्वार्थ प्यार किया है। उसके नाम, फेम से कभी प्यार नहीं किया। अगर कोई पत्नी IAS हो तो आपके पति आपके पैर धोकर पिएंगे, या आपके पति IAS हैं तो आप उसके पैर धोकर पिओगे। ऐसा नहीं हो सकता। मेरे पापा पुलिस में दरोगा है, लेकिन वो दुनिया के लिए मेरे लिए सबसे पहले वो मेरे पापा है, उसके बाद कुछ और हैं। सवाल : आपकी उनसे आखिरी बार बात कब हुई?
जवाब : मेरी दिव्या से आज ही (17 जुलाई) बात हुई थी। उस पर ही सब डिपेंड है कि अब क्या करना है। आज हमारी नॉर्मल बात हुई है। दिव्या को जो दिक्कतें हैं, वो उनको बताना नहीं चाहती। सवाल : आप अपनी बात कब रखेंगे?
जवाब : मेरा पक्ष बताने का अभी समय नहीं है। अभी मैं एक प्रकार से अपने मौन पर हूं। सही समय आपने पर मैं अपना पक्ष जरूर रखूंगा। जो कमियां या बातें मेरे बारे में बताई गई हैं, मैं उन पर अपना जवाब अपना पक्ष जल्द ही रखूंगा। आपको बताऊंगा। मैं चाहता हूं मीडिया में कुछ न आए अभी के लिए। परिवार का लिया फैसला, बाद मैं आपको बता दूंगा। 21 फरवरी 2023 को हुई थी शादी
मुजफ्फरनगर की रहने वाली दिव्या काकरान ने 21 फरवरी, 2023 को मेरठ के जिम ट्रेनर और नेशनल बॉडी बिल्डर खिलाड़ी सचिन प्रताप सिंह से शादी की थी। विवाह मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित एक रिसॉर्ट में हुआ था। शादी से एक साल पहले यानी 2022 से दिव्या और सचिन रिलेशनशिप में थे। सचिन के पिता यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। वह इंस्ट्रक्टर के रूप में पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देते हैं। 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने के बाद उन्हें रेलवे के टीटी पद से प्रमोट कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नायब तहसीलदार पद पर नियुक्त किया गया। दिव्या ने लिखा था- कठिन फैसले के लिए दर्द, चिंतन और आत्ममंथन करना पड़ा
दिव्या काकरान ने 15 जुलाई को पति सचिन से तलाक का ऐलान किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखी। जिसमें कहा- यह मेरे जीवन के सबसे भावनात्मक और कठिन अध्यायों में से एक रहा है। इसमें बहुत दर्द, चिंतन और आत्ममंथन करना पड़ा, जिसकी मैंने कभी कल्पना नहीं की थी। यह फैसला साझा करना आसान नहीं था, लेकिन अपने समर्थकों के सहयोग के चलते उन्होंने इसे साझा करना जरूरी समझा। धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं
दिव्या ने आगे लिखा- अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही हूं। जीवन कभी-कभी ऐसा मोड़ ले लेता है, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं करता। खुद को स्थिर करने की कोशिश कर रही हूं और उन रास्तों पर चल रही हूं, जिनकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने अपने माता-पिता और परिवार का उनके हर फैसले में साथ देने के लिए आभार व्यक्त किया।
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- सहयोग व स्वयंसिद्धा फाउंडेशन की मानवीय पहल: शासकीय प्राथमिक शाला तारबहार में बच्चों को किया स्वेटर वितरण
- समाज कल्याण योजनाओं से छत्तीसगढ़ में लाखों लोग लाभान्वित, दिव्यांग, बुजुर्ग और महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल
- राठौर क्षत्रिय समाज का प्रादेशिक चुनाव अधिवेशन : एकता और निर्विरोध नेतृत्व का ऐतिहासिक संदेश
- छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट
- सिम्स में चिकित्सकों के साथ हुई घटना पर आपात बैठक, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- हरियाणा में CET एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी:11 घंटे में 9.14 लाख अभ्यर्थियों ने किए डाउनलोड, बस के लिए 9.15 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
