इंदौर शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था और रोज लगने वाले जाम को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने यातायात मुख्यालय का घेराव किया। यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपकर शहर में 10 नए यातायात थाने खोलने और पुलिस की यातायात इकाई में बल बढ़ाने की मांग की है। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि 10 नए यातायात थाने खोलने के साथ 2000 से अधिक पुलिस बल की नियुक्ति शीघ्र की जाए। जिससे बदहाल यातायात व्यवस्था में जल्द से जल्द सुधार लाया जा सके। उन्होंने कहा जो बल है, वह भी यहां आने वाले वीआईपी की सेवा में लगा रहता है। शहर कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन में लिखा कि इंदौर शहर हो या जिला, बिगड़ती यातायात व्यवस्था से जगह-जगह जाम लग जाता है। पिछले दिनों जाम में फंसकर 5 लोगों की मौत हो चुकी है। आम यात्री की तो बात छोड़िए, एम्बुलेंस और परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों को भी निकलने को रास्ता नहीं मिला। जाम के कारण नौकरी पेशा लोग समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंच पाते हैं। सभी तिराहे-चौराहों पर यातायात का दबाव यह भी देखने में आ रहा है कि व्यस्त मार्ग और विभिन्न चौराहों पर यातायात जवान भी मौजूद नहीं रहते हैं। और अगर रहते हैं तो चालानी कार्यवाही या मोबाइल देखने में व्यस्त रहते हैं। बॉम्बे-आगरा नेशनल हाईवे के साथ शहर में 2000 से अधिक तिराहे-चौराहे (राजबाड़ा, रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, गोपुर चौराहा, पटेल स्टेच्यू, छावनी चौराहा, लसूड़िया चौराहा, मालवा मिल, पाटनीपुरा, बाणगंगा, मरीमाता, मल्हारगंज, मालगंज, टावर चौराहा, भंवरकुआ, तेजाजी नगर, नेमावर रोड, कालानी नगर, बड़ा गणपति, चंदन नगर, लाबरिया भेरू, यशवंत रोड, बॉम्बे हास्पिटल, विजय नगर, पिपलियाहाना, मूसाखेड़ी, रिंगरोड बायपास सुपर कॉरिडोर) पर यातायात का दबाव रहता है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। फुटपाथ पर अवैध कब्जे ज्ञापन में लिखा है कि फुटपाथों पर कब्जे के चलते लोगों का पैदल चलना दूभर हो गया है। इसका कारण अव्यवस्थित विकास है। प्लानिंग टाउन एंड कंट्री के अनुसार विकास नहीं किया जा रहा है।
इंदौर शहर कांग्रेस ने किया यातायात मुख्यालय का घेराव:सीएम से 10 नए यातायात थाने खोलने और पुलिस बल बढ़ाने की मांग
10
You can share this post!
