किआ मोटर्स इंडिया ने आज (15 जुलाई) किआ कैरेंस क्लाविस EV लॉन्च कर दी है। ये भारतीय में पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV (मल्टी-पर्पस व्हीकल) है। साथ ही ये कंपनी की पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कार भी है, जिसे i-पैडल टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि कार एक बार फुल चार्ज में 490km तक चल सकती है। कार को 3 वैरिएंट और 2 बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसे स्टैंडर्ड कैरेंस क्लाविस पर तैयार किया गया है, लेकिन आईसीई पावर्ड मॉडल से अलग दिखाने के लिए इसमें कई बदलाव भी किए गए हैं। इसकी एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत ₹17.99 लाख रुपए रखी गई है, जो टॉप वैरिएंट में ₹24.49 लाख तक जाती है। कार की बुकिंग 22 जुलाई से शुरू होगी। किआ कैरेंस क्लाविस EV का सीधा मुकाबला BYD ईमैक्स 7 से है। इसके अलावा इसकी टक्कर हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, MG ZS EV, महिंद्रा BE6, टाटा कर्व EV और अपकमिंग मारुति ई-विटारा जैसी इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV कार से भी रहेगा। इसे मारुति सुजुकी इनविक्टो और टोयाटा इनोवा हाईक्रॉस जैसी हाइब्रिड MPV कार के इलेक्ट्रिक ऑप्शन के तौर पर भी चुना जा सकता है। i-पैडल टेक्नोलॉजी क्या है
You can share this post!
