18 जुलाई, शुक्रवार को मेष राशि वालों को पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा और बिजनेस में फायदा होने की संभावना है। वृष राशि वालों के बिजनेस के लिए अनुकूल समय है। मिथुन राशि वाले कार्यक्षेत्र में बदलाव की आवश्यकता महसूस करेंगे। कर्क राशि वालों को रुके काम पूरे होने से राहत मिलेगी। बिजनेस में संपर्क बढ़ाना फायदेमंद होगा। सिंह राशि वालों को आर्थिक फायदा मिल सकता है और करियर में जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। कन्या राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। तुला राशि वालों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। धनु राशि वालों की पुरानी उलझनें दूर होंगी और बिजनेस योजनानुसार चलेगा। कुंभ राशि वालों की पारिवारिक दूरियां मिटेंगी। मीन राशि वालों के बिजनेस के लिहाज से समय बहुत अच्छा है। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन… आज का दिन प्रतिस्पर्धा, असहमति और ऊर्जा से भरी गतिविधियों से भरा हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर अलग-अलग विचार सामने आ सकते हैं, जिससे थोड़ी देर के लिए तनाव की स्थिति बन सकती है। बुजुर्गों या भाइयों के साथ विचारों का मतभेद हो सकता है। बच्चे खेल, प्रतियोगिता या समूह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे, पर आपस में झगड़ा भी हो सकता है। घर का माहौल थोड़ा हलचल भरा रहेगा। आपको बातचीत के माध्यम से संतुलन और सहमति बनाने की जरूरत होगी। अहंकार की बजाय मिलकर काम करने पर ध्यान देना अच्छा रहेगा। करियर – दबाव ज्यादा रह सकता है। ऑफिस में टीम के अंदर मतभेद या विचारों का टकराना संभव है। जो लोग प्रेजेंटेशन, सेल्स या टीम वर्क में काम करते हैं, उन्हें तालमेल बिठाने में मुश्किल महसूस हो सकती है। आज अपनी जगह बनाने के लिए आत्मविश्वास बनाए रखें, लेकिन झगड़े से बचें।
लव – प्रेम संबंधों में आज असहमति या विचारों का टकराव हो सकता है। सिंगल को किसी एक व्यक्ति के लिए कई चाहने वालों से मुकाबला करना पड़ सकता है। विवाहित या प्रेम में बंधे लोगों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस या तनाव की स्थिति बन सकती है। आज रिश्ते में तालमेल, धैर्य और बातचीत की जरूरत है वरना बिना वजह मनमुटाव हो सकता है।
हेल्थ – मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। कुछ लोगों को ब्लड प्रेशर या गुस्से के कारण बेचैनी महसूस हो सकती है। ध्यान, प्राणायाम और शारीरिक गतिविधि में संतुलन बनाना बहुत जरूरी होगा।
लकी रंग – केसरिया, लकी नंबर – 3 आज का दिन मेहनत, अनुशासन और कौशल विकास का है। आप परिवार की जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और कोई लंबा काम धीरे-धीरे पूरा करने की ओर बढ़ेंगे। घर में शिक्षा, करियर या व्यवसाय से जुड़ी बातचीत हो सकती है। बुजुर्गों से प्रेरणा या सलाह मिलेगी। बच्चे पढ़ाई या किसी काम को करने की कला में रुचि दिखा सकते हैं। घर का माहौल शांत, मेहनती और लक्ष्य पर ध्यान देने वाला रहेगा। आज आपके धैर्य और ध्यान से परिवार को स्थिरता और व्यवस्था की भावना मिलेगी। करियर – आप ध्यान और लगन के साथ कार्यों को पूरा करेंगे। आपके कौशल, मेहनत और गुणवत्ता पर ध्यान रहेगा। ऑफिस में किसी तकनीकी या रचनात्मक कार्य में गहराई से लगे रह सकते हैं। प्रमोशन या लंबे समय के लक्ष्य के लिए लगातार प्रयास करने का समय है।
लव – प्रेम संबंधों में आज आप धीरे-धीरे भरोसा और हमेशा बने रहने की भावना का निर्माण करेंगे। सिंगल को कोई ऐसा व्यक्ति पसंद आ सकता है जो मेहनती, विनम्र और समझदार हो। विवाहित या प्रेम में बंधे लोगों के रिश्ते में स्थिरता और एक-दूसरे का साथ देने की भावना रहेगी। आप एक-दूसरे के सपनों और कार्यों को गंभीरता से लेते हुए साथ बढ़ने की सोच बना सकते हैं।
हेल्थ – गर्दन, आंखों या पीठ से संबंधित हल्की परेशानी हो सकती है यदि आप लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं। आज खानपान को संतुलित रखें और शरीर को जरूरी आराम दें। मानसिक रूप से आप केंद्रित और शांत रहेंगे।
लकी रंग – भूरा, लकी नंबर – 4 आज का दिन सफलता, सम्मान और आत्मविश्वास का प्रतीक है। परिवार में आपकी किसी उपलब्धि को लेकर तारीफ और गर्व का माहौल बन सकता है। आप नेतृत्व की भूमिका निभा सकते हैं और परिजनों से प्रशंसा पाएंगे। बुजुर्गों को आप पर भरोसा होगा और बच्चे आपकी प्रेरणा से उत्साहित होंगे। घर में कोई छोटी जीत या तरक्की का जश्न मनाया जा सकता है। आप अपने प्रयासों के फल से मानसिक रूप से संतुष्ट रहेंगे और आसपास का वातावरण भी उत्साह से भरा रहेगा। करियर – आपकी मेहनत और प्रतिभा को पहचान और तारीफ मिलेगी। ऑफिस में कोई जरूरी कार्य पूरा हो सकता है या आपकी बात को सराहा जा सकता है। जो परीक्षा, इंटरव्यू या प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे, उन्हें अच्छी खबर मिलने की संभावना है। टीम वर्क में आप नेतृत्व कर सकते हैं। आपका नाम और इज्जत बढ़ेगी।
लव – प्रेम संबंधों में आज आत्मविश्वास और मेलजोल बना रहेगा। सिंगल को कोई व्यक्ति उनकी सफलता या व्यक्तित्व से प्रभावित होकर पसंद आ सकता है। विवाहित या प्रेम में बंधे लोगों के बीच गर्व और सहयोग का भाव रहेगा। साथी से भावनात्मक साथ मिलेगा और आप दोनों मिलकर किसी योजना में सफलता का अनुभव कर सकते हैं।
हेल्थ – आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे। फिटनेस से जुड़े नए लक्ष्य तय कर सकते हैं। पुरानी थकान या मानसिक अस्थिरता में सुधार होगा। शरीर में सक्रियता बनी रहेगी, पर रात में आराम और पानी पीने पर ध्यान देना जरूरी है।
लकी रंग – पर्पल, लकी नंबर – 5 आज का दिन नेतृत्व, आत्मबल और दूर की सोचने की क्षमता से भरा रहेगा। परिवार में आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय के मुख्य व्यक्ति बन सकते हैं। आपके विचारों और योजनाओं को सभी मानेंगे। बुजुर्गों के साथ आपकी सोच मिलेगी, वहीं बच्चे आपकी प्रेरणा से किसी कार्य में आगे बढ़ सकते हैं। घर का वातावरण नेतृत्व से भरा, व्यवस्थित और ऊर्जावान रहेगा। आज आपकी उपस्थिति परिवार में स्थिरता और दिशा की भावना लेकर आएगी। आप दूसरों को प्रोत्साहित करेंगे और खुद भी सफलता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाएंगे। करियर – आप निर्णायक और प्रभावशाली रहेंगे। ऑफिस में आपको कोई नेतृत्व या मार्गदर्शन से जुड़ा कार्य सौंपा जा सकता है। आपकी योजना और काम करने के तरीके से टीम प्रेरित होगी। जो प्रशासन या रणनीति बनाने से जुड़े हैं, उन्हें विशेष सफलता मिल सकती है। आप किसी लंबे समय की योजना की शुरुआत कर सकते हैं।
लव – प्रेम संबंधों में आज आप समझदार, सहायक और स्थिर भूमिका में रहेंगे। सिंगल को कोई आत्मविश्वासी और दूरदर्शी व्यक्ति पसंद आ सकता है। विवाहित या प्रेम में बंधे लोगों के बीच आपसी सम्मान और साथ मिलकर कुछ बड़ा करने की सोच विकसित होगी। आज आप साथी के लिए प्रेरणा देने वाले बनेंगे और उनका मार्गदर्शन भी करेंगे।
हेल्थ – आप खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से संतुलित महसूस करेंगे। कुछ लोगों को रीढ़, कंधे या कमर में हल्का तनाव हो सकता है लेकिन नियमित व्यायाम और पोषण से स्थिति सुधरेगी। आप अपने स्वास्थ्य लक्ष्यों को गंभीरता से लेंगे।
लकी रंग – लेमन येलो, लकी नंबर – 3 आज का दिन आकर्षण, लालच या मानसिक जकड़न का है। किसी रिश्ते में नियंत्रण, जरूरत से ज्यादा उम्मीदें या स्वार्थ भरा बर्ताव देख सकते हैं। घरेलू वातावरण में किसी की जिद या नकारात्मक आदत तनाव का कारण बन सकती है। बुजुर्ग किसी पुराने बंधन या अनुशासन को लेकर सख्त रवैया दिखा सकते हैं। आज रिश्तों को स्वार्थ, दबाव और असंतुलन से बचाकर आत्मनियंत्रण और समझ की दिशा में ले जाना जरूरी होगा। करियर – ऑफिस में कोई सहकर्मी आपके विचारों को बदलने की कोशिश कर सकता है। जो लोग बहुत ज्यादा काम या ऐसे लक्ष्य में उलझे हैं जो सही नहीं हैं, उन्हें मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। लालच या गलत तरीके से बचने की बहुत ज्यादा जरूरत होगी। खुद के बारे में जानकर ही आप सही रास्ते पर रह पाएंगे।
लव – प्रेम संबंधों में अधिकार, आकर्षण और एक-दूसरे पर निर्भर रहने की भावना बढ़ सकती है। सिंगल किसी ऐसे व्यक्ति की ओर खिंच सकते हैं जो केवल शारीरिक या भावनात्मक रूप से कंट्रोल करने वाला हो। विवाहित या प्रेम में बंधे लोगों के बीच आज असंतुलन, जलन या कंट्रोल करने की भावना ज्यादा रह सकती है। किसी आदत या रिश्ता आपको मानसिक रूप से बंधा हुआ महसूस करवा सकता है।
हेल्थ – अनहेल्दी खाना, बहुत ज्यादा कैफीन या स्क्रीन का इस्तेमाल मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। कुछ लोगों को कमर दर्द, कब्ज या थकान जैसी समस्या हो सकती है। आज संयम, शरीर को साफ करना और मानसिक शांति पर ध्यान देना बहुत जरूरी होगा।
लकी रंग – चारकोल, लकी नंबर – 8 आज का दिन आत्मनिर्भरता, संतुलन और भौतिक सुख-सुविधाओं का है। आप परिवार में एक जिम्मेदार, सशक्त और स्थिर भूमिका निभाएंगे। किसी महिला सदस्य की आर्थिक सफलता या सम्मान से घर में गर्व का माहौल बन सकता है। बुजुर्गों से आपके प्रयासों की तारीफ मिलेगी। बच्चे आपके अनुशासन और समझदारी भरी सोच से प्रभावित होंगे। घर का माहौल शांत, अच्छा और व्यवस्थित रहेगा। आज का दिन उन सफलताओं को महसूस करने का है जो आपने संयम, मेहनत और समझदारी से हासिल की हैं। करियर – आपकी प्रोफेशनल इमेज मजबूत होगी। ऑफिस में आप अपने कार्यों से कुशलता और आत्मविश्वास दिखाएंगे। जो लोग अकेले काम करते हैं, डिजाइनिंग, अकाउंट्स या मैनेजमेंट से जुड़े हैं, उन्हें आज मान-सम्मान मिलेगा। प्रमोशन या आर्थिक लाभ की संभावना है। लंबे समय से किया गया निवेश फायदा देना शुरू कर सकता है।
लव – प्रेम संबंधों में आज आप आत्मनिर्भर, समझदार और संतुलित दिखेंगे। सिंगल को कोई आकर्षक, सशक्त और समझदार साथी पसंद आ सकता है। विवाहित या प्रेम में बंधे लोगों के बीच एक-दूसरे की आजादी और सफलताओं का सम्मान रहेगा। आज आप संबंधों में संतुलन बनाए रखेंगे, ना ज्यादा निर्भरता, ना दूरी।
हेल्थ – सुंदरता, सौंदर्य और आराम से जुड़ी चीजों की ओर मन जा सकता है। संतुलित खानपान, प्राकृतिक इलाज और खुद पर काबू रखने से लाभ होगा। योग और ध्यान से अंदरूनी संतुलन भी बना रहेगा।
लकी रंग – बैज, लकी नंबर – 1 आज का दिन संपूर्णता, पारिवारिक सुख और भावनाओं के संतुलन का प्रतीक है। घर में प्यार, समझदारी और सहयोग का वातावरण रहेगा। किसी पारिवारिक कार्यक्रम, यात्रा या फिर से मिलने की संभावना बन सकती है। बुजुर्गों का आशीर्वाद और बच्चों की हंसी से घर खुशहाल रहेगा। परिवार के सभी सदस्य एक साथ महसूस करेंगे और पुराने मतभेद अपने आप सुलझ सकते हैं। आज का दिन दिखाता है कि असली खुशी भौतिक चीजों से नहीं, बल्कि आपसी रिश्तों में छिपी है। करियर – आपके प्रयासों को पहचान मिल सकती है जिससे मन खुश रहेगा। जो लोग लंबे समय से एक ही जगह पर काम कर रहे हैं, उन्हें स्थिरता और मेलजोल का अनुभव होगा। ऑफिस का माहौल साथ देने वाला रहेगा। पारिवारिक व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ और साथ मिलेगा।
लव – प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई और हमेशा बने रहने की भावना का अनुभव होगा। सिंगल के लिए परिवार की मंजूरी से कोई रिश्ता तय हो सकता है। विवाहित या प्रेम में बंधे लोगों के बीच आपस में विश्वास और अपनापन बना रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा और कोई पारिवारिक योजना रिश्ते को और भी मीठा बना सकती है।
हेल्थ – मानसिक शांति और मिलकर की जाने वाली गतिविधियों से अच्छा असर होगा। कुछ लोग परिवार के साथ ध्यान, योग या वॉक जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। छोटी-मोटी थकान या मौसम का असर जल्दी ठीक हो जाएगा।
लकी रंग – नेवी ब्लू, लकी नंबर – 3 आज का दिन भावनात्मक लचीलापन, रचनात्मक सोच और किसी नए प्रस्ताव से जुड़ा रह सकता है। परिवार में किसी सदस्य की भावनात्मक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत होगी। आप किसी की भावना को समझकर उसे मनाने या साथ देने की कोशिश करेंगे। बुजुर्गों से भावुक बातचीत हो सकती है। बच्चे किसी रचनात्मक काम में आपकी मदद मांग सकते हैं। घर का वातावरण कोमल, संवेदनशील और भावनाओं से भरा रहेगा। आज दिल की बात कहने और सुनने दोनों के लिए अच्छा समय है। करियर – कोई रचनात्मक प्रस्ताव या सहानुभूति भरी बातचीत आगे बढ़ सकती है। आप जिस प्रोजेक्ट से दिल से जुड़े हैं, उसमें सकारात्मक तरक्की होगी। ऑफिस में कोई सहकर्मी आपकी भावनात्मक समझ की तारीफ कर सकता है। कला, लेखन, मीडिया या सलाह देने के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। कुछ लोगों को किसी यात्रा या नए संपर्क से करियर में विस्तार मिल सकता है।
लव – प्रेम संबंधों में आज प्यार भरी ऊर्जा और भावनात्मक बातचीत का असर रहेगा। सिंगल को कोई आकर्षक, सौम्य और कलात्मक व्यक्ति भावनात्मक रूप से पसंद आ सकता है। विवाहित या प्रेम में बंधे लोगों के बीच रिश्ते में कोमलता और नयापन महसूस होगा। कोई सरप्राइज या प्यार का इजहार रिश्ते को नई ऊँचाई दे सकता है। आज भावनाओं को बताने में संकोच ना करें।
हेल्थ – मूड में बदलाव, नींद की कमी या भावनात्मक थकान महसूस हो सकती है। पानी पीने और संगीत, कला या ध्यान जैसी रचनात्मक चीजों से मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। हृदय और नसों से जुड़ी किसी पुरानी समस्या पर भी ध्यान देना जरूरी होगा।
लकी रंग – ग्रे, लकी नंबर – 2 आज का दिन धैर्य, इंतजार और मूल्यांकन का समय है। परिवार में किसी पुराने प्रयास या योजना का परिणाम मिलने की उम्मीद रहेगी। आप अपनी मेहनत के फलों पर सोचेंगे और भविष्य की दिशा तय करने की सोच सकते हैं। बुजुर्ग किसी अधूरे कार्य को पूरा करने की सलाह दे सकते हैं। बच्चे पढ़ाई या किसी लंबी योजना के परिणाम को लेकर थोड़े बेचैन रह सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा, लेकिन अंदर ही अंदर सभी कुछ बड़ा हासिल करने की सोचते रहेंगे। करियर – अपने पहले किए गए प्रयासों की तरक्की का अंदाजा लगा सकते हैं। ऑफिस में कोई प्रोजेक्ट अभी पूरी तरह सफल ना भी हो, फिर भी दिशा सही है। बॉस या बड़े अधिकारी आपकी स्थिरता और धैर्य की तारीफ कर सकते हैं। व्यवसाय में निवेश या योजना का फल धीरे-धीरे सामने आएगा अभी धैर्य जरूरी है। आज कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले दोबारा विचार करना फायदेमंद रहेगा।
लव – प्रेम संबंधों में आज आप किसी पुराने प्रयास के परिणाम या साथी के जवाब का इंतजार कर सकते हैं। सिंगल लोगों को किसी प्रस्ताव का उत्तर मिलने में समय लग सकता है। विवाहित या प्रेम में बंधे लोगों के बीच कोई लंबी बातचीत या निर्णय रुका रह सकता है। आज संबंधों में जल्दबाजी से बचकर समझ और स्थिरता बनाए रखना अच्छा होगा।
हेल्थ – यदि आप किसी इलाज या व्यायाम करने के तरीके पर काम कर रहे हैं तो आज उसका साफ असर ना दिखे पर आगे फायदा होगा। आराम, नियमितता और धैर्य भरी जीवनशैली स्वास्थ्य संतुलन को बनाए रखने में मदद करेगी।
लकी रंग – क्रीम, लकी नंबर – 6 आज का दिन अनुशासन, नियंत्रण और मजबूत निर्णयों का है। परिवार में आपकी भूमिका निर्णायक और रक्षक जैसी रहेगी। किसी जरूरी घरेलू विषय पर आपका आखिरी निर्णय माना जाएगा। बुजुर्गों के साथ बातचीत में परंपरा और अनुशासन का असर दिखेगा। बच्चों को आप मार्गदर्शन के साथ सीमाएं तय करना सिखा सकते हैं। घर का माहौल व्यवस्थित, नियम वाला और स्थिर रहेगा। आज का दिन आपको यह याद दिलाएगा कि सच्चा नेतृत्व केवल ताकत से नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और स्पष्ट सोच से होता है। करियर – आप नेतृत्व और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ेंगे। ऑफिस में आपको बड़े अधिकारी या निर्णायक भूमिका निभाने का अवसर मिल सकता है। आप नियम, रणनीति और स्पष्ट आदेशों से टीम को दिशा देंगे। जो लोग सरकारी, प्रशासनिक या सुरक्षा से जुड़े क्षेत्रों में हैं, उन्हें आज सम्मान और जिम्मेदारी मिलेगी। व्यवसाय में मजबूत निर्णय और योजना आपको सफलता दिला सकती है।
लव – प्रेम संबंधों में आज आप समझदारी और रक्षक जैसे भाव लेकर आएंगे। सिंगल किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं जो हमेशा साथ देने वाला और समझदारी भरी सोच रखता हो। विवाहित या प्रेम में बंधे लोगों के बीच आपसी जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर बातचीत हो सकती है। आज रिश्ते में थोड़ी सख्ती आ सकती है, लेकिन उसका उद्देश्य हमेशा बने रहना और सुरक्षा होगी।
हेल्थ – अपनी दिनचर्या, भोजन और आराम को लेकर सख्ती बरतेंगे। हड्डी, जोड़ों या ब्लड प्रेशर से संबंधित मामलों में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। योग, नियंत्रण और समय पर आराम करने से आप संतुलन बनाए रख सकते हैं।
लकी रंग – व्हाइट, लकी नंबर – 1 आज का दिन नई शुरुआत, उत्साह और संभावनाओं से भरा रहेगा। परिवार में किसी नई योजना, यात्रा या बिना सोचे समझे लिए गए निर्णय का संकेत मिल सकता है। आप घर में कुछ अलग, हटकर प्रस्ताव रख सकते हैं जिसे लेकर सभी हैरान हो सकते हैं। बुजुर्ग आपकी आजादी से थोड़े चिंतित हो सकते हैं जबकि बच्चे आपके जोशीले स्वभाव से प्रेरणा लेंगे। घर के माहौल में ताजगी, प्रयोग और भावनात्मक रूप से खुलेपन की भावना रहेगी। आज आप सीमाओं को तोड़ने और जीवन को खुले दिल से अपनाने को तैयार रहेंगे। करियर – किसी नई दिशा की शुरुआत कर सकते हैं। ऑफिस में आप नया प्रोजेक्ट या विचार रखने का साहस कर सकते हैं। जो लोग नई नौकरी शुरू करना चाहते हैं या करियर बदलने की सोच रहे थे, उन्हें आज कदम उठाने का हौसला मिलेगा। आज का दिन रचनात्मकता और नए अवसरों के द्वार खोल सकता है।
लव – प्रेम संबंधों में नयापन, अनिश्चितता और उत्साह रहेगा। सिंगल किसी अनोखे, अनजान या यात्रा में मिले व्यक्ति की ओर खींचे जा सकते हैं। विवाहित या प्रेम में बंधे लोगों में रिश्ते को एक नया रंग देने की इच्छा जाग सकती है। कभी-कभी लापरवाही या बिना सोचे समझे बोलने से भ्रम हो सकता है इसलिए भावनाओं में भी संतुलन जरूरी है।
हेल्थ – आज ऊर्जा ज्यादा रहेगी। आज खानपान में ज्यादा इस्तेमाल या असंतुलन से पेट की दिक्कत हो सकती है। सक्रिय दिनचर्या फायदा देगी लेकिन थोड़ी सावधानी बहुत जरूरी है।
लकी रंग – खाकी, लकी नंबर – 4 आज का दिन समृद्धि, परंपरा और पारिवारिक स्थिरता का है। परिवार में किसी अच्छी खबर, संपत्ति से जुड़ी बात या परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाने से संबंधित बातचीत हो सकती है। बुजुर्गों से आशीर्वाद, ज्ञान और सम्मान मिलेगा। बच्चों की शिक्षा या भविष्य से जुड़ा कोई मजबूत निर्णय लिया जा सकता है। घर का वातावरण सम्मान, सुरक्षा और सबके मेलजोल से भरा रहेगा। आज आप पारिवारिक परंपराओं और मूल्यों को सम्मान देते हुए सभी के साथ मिलकर हमेशा बने रहने की भावना बनाए रखेंगे। करियर – आप हमेशा बने रहने वाली सोच के साथ काम करेंगे। ऑफिस में आपकी इज्जत मजबूत रहेगी और बड़े अधिकारी आपकी ईमानदारी की तारीफ कर सकते हैं। जो लोग पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हैं उन्हें आर्थिक तरक्की या ज्यादा जिम्मेदारी देखने को मिलेगी। कोई लंबी योजना आज सफलता की ओर बढ़ सकती है।
लव – प्रेम संबंधों में आज स्थिरता, मेलजोल और परिवार की स्वीकृति का संकेत है। सिंगल के लिए रिश्ते की बात घर के माध्यम से आगे बढ़ सकती है। विवाहित या प्रेम में बंधे लोगों के बीच साझेदारी, सुरक्षा और विश्वास की भावना गहरी होगी। कुछ लोगों को जीवनसाथी के साथ किसी संयुक्त संपत्ति या पारिवारिक निर्णय में हिस्सा लेना पड़ सकता है।
हेल्थ – पुराने उपचारों या पारंपरिक तरीकों से फायदा हो सकता है। खानपान में नियम और आयुर्वेदिक तरीके मददगार रहेंगे। मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी आज दिन को आसान बनाए रखेगा।
लकी रंग – डार्क ब्राउन, लकी नंबर – 7
- पंजाब के 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह की मौत:जालंधर में घर के बाहर सैर करते समय गाड़ी ने टक्कर मारी; अस्पताल में दम तोड़ा
- खेलमंत्री बोले-PAK से इंटरनेशनल क्रिकेट-हॉकी टूर्नामेंट खेलने पर ऐतराज नहीं:द्विपक्षीय सीरीज पर हमारा स्टैंड कायम; मानसून सत्र में सरकार नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल लाएगी
- जडेजा 600 विकेट, 7000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय:बैट से गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए सिराज; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स
- भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट कैसे गंवाया, 5 कारण:जडेजा-राहुल पर ज्यादा निर्भर हुए, 63 एक्स्ट्रा रन दिए; आर्चर और स्टोक्स की बेहतरीन बॉलिंग
- गिल बोले- मुझे अपनी टीम पर गर्व:पंत का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट था; जडेजा की तारीफ की
- अशोक नगर में शराब दुकान बनी परेशानी की वजह, रहवासी बोले- आबादी क्षेत्र से दुकान हो शिफ्ट
- आयुष विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड में डॉ. धर्मेंद्र दास की नियुक्ति, शासन ने जारी किया आदेश
- सिंधी युवक समिति की कमान फिर मनीष लाहोरानी के हाथ, सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष
- तखतपुर में 24 घंटे ब्लड सेवा शुरू, विधायक धर्मजीत सिंह ने किया शुभारंभ
- आरक्षक निकला महाठग: हाईकोर्ट में नौकरी के नाम पर 16 लाख ऐंठे, खाते में मिले 3 करोड़
- भव्य महारुद्राभिषेक से पहले खारघर में भक्तों का संगम, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व समाजसेवी आनंद दुबे का अनिल शुक्ला ने किया आत्मीय अभिनंदन
- NDA ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, 21 अगस्त को करेंगे नामांकन
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,यह वजह आयी सामने..
- राहुल बोले-सरकार जीजाजी को 10 साल से परेशान कर रही:ED ने एक दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
- पंजाब के शहीद सेखों, जिनका रोल दिलजीत दोसांझ कर रहे:1971 की जंग में 6 पाकिस्तानी जेट खदेड़े; वायुसेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता
- मध्यप्रदेश : 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी
- टीकमगढ़ के महेंद्र सागर तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू:बोट से लेकर जेट स्की तक की सुविधा, वॉटर बाइक का मजा भी ले सकेंगे टूरिस्ट
- बच्ची तड़पती रही, तीन घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस:नरसिंहपुर के गाडरवारा सिविल अस्पताल में बिना बैटरी खड़ी थी गाड़ी, परिजन बोले- जानबूझकर निकाली
- भाजपा नेता का आरोप- नायब तहसीलदार ने थप्पड़ मारा:अफसर ने कहा- किसान को सुसाइड के लिए उकसा रहे थे, सिर्फ झूमाझटकी हुई
- सिवनी में एक घंटे में खत्म हो रहा स्टॉक:सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़े किसान; जिले में यूरिया की किल्लत
- सोना तस्करी मामले में रान्या राव को नहीं मिली जमानत:कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 साल की हुई सजा
- रवि किशन@56, रामलीला में सीता बने तो पिता ने पीटा:₹500 लेकर पहुंचे मुंबई, कर्ज लेकर अस्पताल से डिस्चार्ज कराई बेटी, आज नेटवर्थ ₹43 करोड़
- बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का घर गिराने पर रोक:भारत ने रोकने की अपील की थी, अब इसे फिर से बनाया जाएगा
- ‘मैं मर गई तो बाला जिम्मेदार होंगे’:चार शादियां कर चुके साउथ एक्टर पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल से शेयर किया वीडियो
- टीवी शो ‘अनुपमा’ में क्या नए ‘वनराज’ बनेंगे रोनित रॉय?:अटकलों को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था
- बलूचिस्तान में 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर:सैन्य चौकियों को निशाना बनाया; बलूच लिबरेशन आर्मी के शामिल होने का शक
- इमरान बोले- मुझे कुछ हुआ तो आसिम मुनीर जिम्मेदार:मेरी बीवी के साथ भी बुरा बर्ताव, रिहाई के लिए 5 अगस्त से देशभर में प्रदर्शन
- ट्रम्प बोले- हमारे सामानों पर भारत टैक्स नहीं लगाएगा:लेटर भेजूंगा और इंडोनेशिया जैसा समझौता हो जाएगा, वहां अमेरिकी प्रोडक्ट पर 0% टैरिफ
- इराक के शॉपिंग मॉल में आग, 60 की मौत:5 दिन पहले ही खुला था, मॉल मालिक के खिलाफ केस दर्ज
