नई दिल्ली : महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। रविवार को हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी। बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राधाकृष्णन के नाम की आधिकारिक घोषणा की।

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सीपी राधाकृष्णन आगामी 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर एनडीए शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *