बिलासपुर – श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन कथावाचक दुष्यंत उपाध्याय जी महाराज ने राजा परीक्षित के जन्म और भीष्म पितामह के जीवन से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति और धर्म की महत्ता समझाई।

कथा में महाराज श्री ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अश्वत्थामा के ब्रह्मास्त्र से उत्तरा के गर्भ में पल रहे राजा परीक्षित की रक्षा कर अपनी असीम कृपा का परिचय दिया। वहीं भीष्म पितामह के जीवन का वर्णन करते हुए उनके त्याग, सत्य और प्रतिज्ञा के प्रति समर्पण को विस्तार से बताया। बाणों की शय्या पर भी भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करना उनकी अटूट भक्ति का उदाहरण है।

महाराज श्री ने कहा कि मनुष्य को हर परिस्थिति में धर्म का पालन करते हुए भगवान का स्मरण करना चाहिए। भगवान की शरणागति ही जीवन का सबसे बड़ा सहारा है। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *