बिलासपुर – तखतपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी बड़ी राहत की खबर है। तखतपुर में बिलासपुर ब्लड सेंटर का शुभारंभ हो गया है। अब क्षेत्र के लोगों को जरूरत पड़ने पर रक्त के लिए बिलासपुर जाने की मजबूरी कम होगी। सेंटर में 24 घंटे रक्त सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

तखतपुर क्षेत्र में लंबे समय से ब्लड बैंक की सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को रक्त की जरूरत के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। दुर्घटना के मामलों से लेकर प्रसव और गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए समय पर रक्त की व्यवस्था करना बड़ी चुनौती बनी रहती थी। इसी समस्या को देखते हुए तखतपुर में ब्लड सेंटर की शुरुआत की गई है।

बिलासपुर ब्लड सेंटर का शुभारंभ तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने किया। सेंटर में अत्याधुनिक मशीनों और जरूरी चिकित्सा उपकरणों के साथ प्रशिक्षित तकनीशियनों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। सेंटर के डायरेक्टर केशव बंसल ने कहा कि उद्देश्य यही है कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सके और किसी परिवार को ब्लड के लिए परेशान न होना पड़े।

सेंटर की शुरुआत में सामाजिक संगठनों और एनजीओ सहित क्षेत्र के नागरिकों का भी सहयोग मिला। इस पहल से तखतपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों, गर्भवती महिलाओं, दुर्घटना पीड़ितों और अन्य जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।

ब्लड की आवश्यकता पड़ने पर केशव बंसल – 91909 60000, प्रिंस वर्मा – 9993869984 और राजा पाण्डेय – 7000180671 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *