रायपुर। बलौदाबाजार-भाटापारा जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की शासी परिषद की अहम बैठक शुक्रवार को लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में खनिज संसाधनों से प्राप्त निधि का जनहित में अधिकतम और पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बैठक में कहा कि खनिज निधि का पारदर्शी और प्रभावी उपयोग करते हुए जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधूरे कार्यों को तेजी से पूरा करें और शासन की नीतियों को ज़मीन पर उतारने में कोई कोताही न हो।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले की सभी खदानों में अब Weigh Bridge लगाना अनिवार्य होगा, जिससे रॉयल्टी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। खनिज चोरी रोकने और DMF निधि में वृद्धि के लिए सक्रिय खदानों की नियमित निगरानी की जाएगी। फिलहाल जिले में 19 सक्रिय खदानें चिन्हित हैं, जिन पर सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *