खरगोन के श्री गुरुद्वारा साहिब में शनिवार को पहली बार विशेष शस्त्र दर्शन समागम का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हुआ। श्री गुरु सिंघ सभा प्रबंधक कमेटी के कमलजीत सिंह गांधी ने समागम की जानकारी दी। बताया कि इस विशेष अवसर पर श्री गुरु हरगोबिंद सिंह साहिब जी की कटार और श्री साहिब (कृपाण) का दर्शन कराया गया। साथ ही करमंडल और ढाल भी प्रदर्शित की गईं। समागम में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की स्वर्ण स्याही से लिखी गई पुस्तक और हुक्मनामा भी रखा गया। जग माता गंगा जी सहित अन्य कई पुरातन निशानियां भी दर्शन के लिए रखी गईं। गुरमत प्रचारक डॉक्टर भगवान सिंह खोजी और जसकरण सिंह ने संगत को इन वस्तुओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में सिख समाज के साथ-साथ सभी वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में शस्त्रों और पुरातन निशानियों के दर्शन किए। समागम के समापन पर गुरु का लंगर भी वितरित किया गया। देखिए तस्वीरें…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *