• November 13, 2026
  • Last Update November 2, 2026 11:01 pm

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ, बिलासपुर संभाग द्वारा वर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम कर्मचारी भवन, विवेकानंद कंपनी गार्डन के सामने आयोजित हुआ।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा, प्रदेश समन्वयक जी.आर. चंद्रा, प्रदेश महामंत्री हिमांचल साहू, जिला शाखा अध्यक्ष किशोर शर्मा, आईटीआई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार साहू एवं जिला अध्यक्ष ओम नारायण त्रिपाठी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कैलेंडर का विमोचन किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों और अधिकारियों की जायज मांगों को लेकर संगठन को और मजबूत किया जाएगा तथा सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।कार्यक्रम का संचालन किशोर शर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन राजेश दास मानिकपुरी द्वारा किया गया। इस दौरान संघ के अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।