• November 13, 2026
  • Last Update November 2, 2026 11:01 pm

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों बारिश की वजह से मौसम सुहाना बना हुआ है। इस दौरान कहीं धूप तो कहीं बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। आज आसमान में बादल छाए रहेंगे।

वहीं अगले दिनों के लिए मौसम विभाग का कहना है कि कल और परसों यानी 19 और 20 जुलाई को तापमान में थोड़ी बढोतरी दर्ज की जाएगी। इस दौरान तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं 21 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री जबकि 22 और 23 जुलाई को यह 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।